गुजरात दंगेः डीएसपी की गिरफ्तारी

उन पर लापरवाही बरतने और सबूत से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। एसआईटी प्रमुख आर. के. राघवन ने बताया कि उनके दल ने 2002 के गुलबर्ग सोसाइटी दंगे के संबंध में एरदा को गिरफ्तार किया है।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच दल ने पहली बार किसी पुलिस अधिकारी को गिरफ़्तार किया है। जांच दल का कहना है कि दंगों के दौरान एरदा गुलमर्ग सोसाइटी में तैनात थे लेकिन हिंसा और आगजनी रोकने के लिए उन्होंने क़दम नहीं उठाए।
गुलबर्ग सोसाइटी कांड में दंगाइयों ने कांगेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी को जिंदा जला दिया था। इस कांड में दंगाइयों के हाथों करीब 35 अन्य और लोग भी मारे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications