चीन व्यापार क्षेत्र में संरक्षणवाद की राह पर नहीं चलेगा: मंत्री
देश के उप वाणिज्य मंत्री जियांग जेंगवेई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जिस तरह अमेरिका 'सिर्फ अमेरिकी सामान खरीदो' की नीति पर उपभोक्ताओं को अमल करने के लिए प्रेरित कर रहा है, वैसी नीति पर हम अमल नहीं कर सकते। हम घरेलू और विदेशी उत्पादों के बीच फर्क के पैरोकार नहीं है। हम उत्पादों को बाजार में स्वतंत्र तौर पर प्रतियोगिता करने की छूट देने के पक्ष में हैं। हमारी नजर में सभी उत्पाद समान हैं।"
अमेरिकी सीनेट ने एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें कहा गया है कि आर्थिक पैकेज से लाभान्वित होने वाली सभी सार्वजनिक परियोजनाओं में सिर्फ अमेरिकी लौह और इस्पात उत्पादों का ही इस्तेमाल होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जेंगवेई ने कहा कि सिर्फ घरेलू उत्पादों से जरूरतों की पूर्ति संभव नहीं है। दुनिया की अर्थव्यवस्था एकीकृत हो चुकी है, ऐसे में अमेरिकी कदम को व्यावहारिक नहीं कहा जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications