ए. क्यू. खान की रिहाई के खिलाफ अपील कर सकती है पाक सरकार
समाचार पत्र डॉन ने सोमवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पिछले सप्ताह खान को नजरबंदी से रिहा करने के आदेश के खिलाफ अपील कर सकती है। पत्र के मुताबिक ऐसा अमेरिका और इंग्लैंड द्वारा जताई गई चिंताओं के चलते किया जा सकता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को म्यूनिख में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन के लिए रवाना होने के पूर्व एक टेलीविजन समाचार चैनल को बताया कि सरकार ने न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध अपील करने का अधिकार सुरक्षित रखा है।
इस बीच कुरैशी ने कहा कि खान को पहले ही कार्य मुक्त किया जा चुका है और अब उनका देश की परमाणु संबंधी नीतियों से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि ए.क्यू. खान अब इतिहास की बात हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चार वर्षो की नजरबंदी के बाद गत शुक्रवार को रिहा कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications