72 घंटों तक टीवी देखने का अनोखा विश्व रिकार्ड (लीड-1)
इससे पहले भी उन्होंने सितंबर, 2005 में न्यूयार्क में लगातार 69 घंटे और 48 मिनट तक टीवी देखकर रिकार्ड बनाया था।
अब तक अलग अलग विधाओं में 53 गिनीज रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके जोआचिम ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 'टीवी 4' चैनल की प्रतियोगिता में लगातार 72 घंटों तक टीवी देखी। उन्होंने कहा है कि इतने समय तक वह एक नाटक के कई एपीसोड देखते रहे और कॉफी का लुत्फ उठाते रहे।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षो में कई लोगों ने उनके रिकार्ड तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।
जोआचिम टोरंटो के बाहरी इलाके मिस्ससाउगा में रहते हैं। वह गुरुवार रात आठ बजे से शनिवार शाम तक टीवी से चिपके रहे।
उनके नाम कई और अनोखे रिकार्ड दर्ज हैं। जोआचिम अब तक एक पैर पर लगातार 76 घंटे और 40 मिनट तक खड़े रहने, 84 घंटों तक ढोल बजाने और 100 घंटों तक लगातार नृत्य करने जैसे कई रिकार्ड बना चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications