दुनिया बदल सकने वालों में शामिल हैं बॉबी जिंदल

'न्यू स्टेट्समैन' और 'सोसायटी' ने 10 लोगों की एक सूची जारी कर कर कहा है, "ये 10 लोग इस दुनिया को बदल सकते हैं।"

रिपब्लिकन पार्टी से ताल्लुक रखने वाले 37 वर्षीय जिंदल के बारे में पत्रिका 'न्यू स्टेट्समैन' ने कहा है कि वह रिपब्लिकन के लिए संभवत: सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

पत्रिका के अुनसार, "जिंदल ने कहा है कि वर्ष 2012 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की उनकी कोई योजना नहीं है। परंतु ऐसा संभव है कि वह 2016 तक इसके लिए प्रतीक्षा करें।"

अमेरिका में पूर्व डेमोक्रेट सीनेटर बॉब मान के हवाले से पत्रिका ने कहा है, "जिंदल के जानने वालों को यह पता है कि वह अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहते हैं।"

इस सूची में जिंदल के अलावा भारत की सामाजिक कार्यकर्ता रेजिना पापा को भी जगह दी गई है। पापा ने वर्ष 1988 में तमिलनाडु के अलागप्पा विश्वविद्यालय में महिलाओं के अध्ययन के लिए भारत का पहला विभाग स्थापित किया था। फिलहाल वह बांग्लादेश स्थित एशियन यूनिवर्सिटी ऑफ वूमेन (एयूडब्ल्यू) से जुड़ी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+