राष्ट्रपति के काफिले के हेलीकाप्टर की एयर इंडिया विमान से टक्कर टली (राउंडअप)

राष्ट्रपति कार्यालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशक कार्यालय से जारी बयान के अनुसार विमान के अचानक ठीक सामने आ गए तीन हेलीकाप्टरों में से एक में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी सवार थीं। घटना सुबह 9.30 मिनट पर हुई।

मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो रही उड़ान संख्या आईसी-866 के कैप्टन ए.एस. कोहली ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया।

कोहली ने संवाददाताओं से कहा कि विमान उड़ान की तैयारी में ही था कि अचानक रनवे पर ठीक सामने हेलीकाप्टर आ गया और मैंने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।

अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बहरहाल इस मामले में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयर इंडिया के अधिकारियों के विरोधी बयान सामने आए हैं।

निदेशक ने कहा कि एटीसी को राष्ट्रपति के दौरे की जानकारी थी और वह उनके हेलीकाप्टरों के काफिले की गतिविधियों पर नजर रखे था। जिस समय एयर इंडिया का विमान रनवे नंबर 27 पर आगे बढ़ा, उसी समय उसे आपात ब्रेक लगाकर रोकने और टैक्सीवे से बाहर जाने को कहा गया। वायुयान चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और हेलीकाप्टर सुरक्षित उतर गए।

उधर एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा कि विमान के पायलट ने एक सैनिक हेलीकाप्टर को काफी नजदीक करीब 100 फीट दूर हवा में देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाकर उड़ान को रोक दिया। इस घटना में विमान के पहियों को नुकसान हुआ है।

भारद्वाज ने घटना के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर निर्भर मामला है। एयर इंडिया का इससे कुछ संबंध नहीं है।

एयर इंडिया के अन्य अधिकारी ने इस घटना के लिए एटीसी को जिम्मेदार ठहराया। हवाई अड्डे पर उतरने और उड़ान भरने की कार्रवाई के संचालन के लिए एटीसी जिम्मेदार है।

घटना से सहमे कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी, जबकि अन्य यात्री एयर इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य वैकल्पिक उड़ानों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+