श्रीराम सेना पर नजर रखे हुए हैं : चिदंबरम

ज्ञात हो कि इस दक्षिणपंथी संगठन पर पिछले महीने मंगलोर में एक पब में महिलाओं पर हमला करने तथा हाल में केरल के एक विधायक की बेटी को अगवा करने का आरोप है।

चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो कुछ घटा, उसे लेकर केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है।

चिदंबरम ने कहा, "हम चाहते हैं कि कर्नाटक सरकार इस मामले में कार्रवाई करे।"

आतंकवाद के मुद्दे पर चिदंबरम ने कहा कि भारतीय नीति में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

चिदंबरम ने कहा, "केंद्र सरकार आंतरिक सुरक्षा को चुस्त करने के लिए कई सारे उपायों को लागू करने की प्रक्रिया में है। राज्यों के साथ समय-समय पर खुफिया सूचनाएं आदान-प्रदान की जाएंगी। मैं आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के रास्ते में राज्यों के सामने आने वाली चुनौतियों की ताजा जानकारी के लिए सभी राज्यों का दौरा करने वाला हूं।"

चिदंबरम यहां नींदकारा में केरल के पहले तटीय पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करने आए हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+