अफगानिस्तान में अगवा भारतीय की हत्या (लीड-1)

प्रवासी भारतीय मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अगवा भारतीय नागरिक सिमोन परमनाथन की अपहर्ताओं के कब्जे में मौत हो गई है। उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

तालिबान ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारतीय नागरिक सिमोन परमनाथन उर्फ श्रीनिवासन (38 वर्ष) का अपहरण किया था। वे एक इतावली कंपनी के लिए अफगानिस्तान में काम करते थे।

श्रीनिवासन की पत्नी वसंती परमानाथन ने कलाकुरिची स्थित अपने निवास पर इस समाचार की पुष्टि की है।

वंसती ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने उनको सूचना दी कि उनके पति की रविवार को हत्या कर दी गई।

वसंती के अनुसार उनके पति की ईसाई होने और 50,000 डॉलर की फिरौती नहीं देने के कारण हत्या की गई।

परमनाथन को पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को अगवा किया गया था और उसकी रिहाई के लिए भारत सरकार लगातार सौदेबाजी कर रही थी। वसंती को आशा है कितमिलनाडु सरकार उसको कुछ वित्तीय सहायता देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+