सुखोई ने भारत में कार्यालय खोला
सुखोई, जो रूसी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कारपारेशन(यूएसी) की एक इकाई है, द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उसने नई दिल्ली में प्रतिनिधि कार्यालय खोला है। यह कंपनी एसयू श्रेणी के विश्व प्रसिद्घ युद्घक विमानों के निर्माण के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यह सुपरजेट-100 यात्री विमानों का निर्माण भी करती है।
सुखोई के इस कार्यालय पर भारत में सुखोई श्रेणी के विमानों के रखरखाव व मरम्मत में मदद देने के अलावा इसकी बिक्री को बढ़ाना देने की जिम्मेदारी भी होगी। बयान में कहा गया है कि कार्यालय कंपनी के उच्च अधिकारियों और भारत सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कड़ी का काम करेगा।
आरआईए नोवोस्ती न्यूज एजेंसी के मुताबिक कंपनी ने दोनों देशों के बीच सैन्य एवं विमानन क्षेत्रों में बढ़ती प्रगाढ़ता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया। भारतीय वायु सेना ने 1996 में 50 एसयू-30 विमान खरीदे थे। फिलहाल 116 सुखोई 30 एमकेआई विमान वायुसेना की सेवा में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications