भारत-बांग्लोदश ने दो समझौते पर हस्ताक्षर किए (लीड-1)
एक दिन के बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सुरक्षा, आतंकवाद, आर्थिक संबंध बढ़ाने, सीमा प्रबंधन और संपर्क में सुधार सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री दिपू मोनी के साथ चर्चा की।
मंत्रियों की चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और द्विपक्षीय निवेश के संरक्षण संबंधी दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
मोनी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा कि ये समझौते दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के ढांचे को और मजबूत करेंगे।
शेख हसीना की सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसी वरिष्ठ भारतीय नेता का यह पहला बांग्लादेश दौरा है।
मुखर्जी ने बांग्लादेश में लोकतंत्र लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि भारत शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के साथ दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की ओर देख रहा है।
हसीना सरकार के साथ बेहतर सुरक्षा सहयोग की आशा जताते हुए मुखर्जी ने बांग्लादेश से आतंकवाद का संयुक्त रूप से मुकाबला करने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications