'समान रैंक, समान पेंशन' मुद्दे पर आरटीआई आवेदन
आवेदक कोमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश क़े बत्रा ने आईएएनएस से कहा, "वर्ष 2008 में रक्षा मंत्री ने संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा था कि उसे 'समान रैंक, समान पेंशन' की मांग स्वीकार नहीं है। यह नहीं बताया गया कि इस मांग को खारिज किए जाने का आधार क्या था। मैं यह जानना चाहता हूं कि सरकार इस निर्णय पर किस आधार पर पहुंची।"
बत्रा ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से जवाब चाहता हूं। साथ ही मैं संसद में उठाए गए इस सवाल के लिखित जवाब की प्रति का अध्ययन करना चाहता हूं। यह सवाल अहम है कि सरकार समान रैंक, समान पेंशन की नीति पर क्यों नहीं अमल करना चाहती?"
उल्लेखनीय है कि इसी मांग के समर्थन में रविवार को 300 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों ने राष्ट्रपति भवन की ओर कूच किया था और अपने वीरता पदक लौटा दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications