एयर इंडिया के विमान और सैनिक हेलीकाप्टर की टक्कर टली (लीड-1)

मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो रही उड़ान संख्या आईसी-866 के कैप्टन ए.एस. कोहली ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया।

कोहली ने संवाददाताओं से कहा कि विमान उड़ान की तैयारी में ही था कि अचानक रनवे पर ठीक सामने हेलीकाप्टर आ गया और मैंने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा कि पायलट ने एक सैनिक हेलीकाप्टर को काफी नजदीक करीब 100 फीट दूर हवा में देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाकर उड़ान को रोक दिया। यह कोई चमत्कार नहीं है, यह अनिवार्य पेशेवर प्रशिक्षण है जो यहां कार्यरूप में दिखाई दिया।

इस घटना में विमान के पहियों को नुकसान हुआ है और विमान को मरम्मत के लिए भेजा गया है।

भारद्वाज ने घटना के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर निर्भर मामला है। एयर इंडिया का इससे कुछ संबंध नहीं है।

मुंबई हवाई अड्डा लिमिटेड ने इस मामले के बारे में आईएएनएस से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

एयर इंडिया के अन्य अधिकारी ने इस घटना के लिए एटीसी को जिम्मेदार ठहराया। हवाई अड्डे पर उतरने और उड़ान भरने की कार्रवाई के संचालन के लिए एटीसी जिम्मेदार है।

घटना से सहमे कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी, जबकि अन्य यात्री एयर इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई गई अन्य वैकल्पिक उड़ानों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+