श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 23 मरे, 64 घायल (लीड-4)

राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की मीडिया केंद्र ने कहा कि मुल्लइतिवु जिले के विश्वमधु सुसांतिरापुरम इलाके में लिट्टे की एक आत्मघाती महिला सदस्य ने खुद को उड़ा लिया, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अन्य घायल हो गए।

केंद्र ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों में सेना के 15 जवान और आठ नागरिक शामिल हैं, जबकि 24 जवान और 40 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जबकि तीन महिला जवान की भी हमले में मौत हो गई।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि विस्फोट में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी अनुमान लगाना मुश्किल है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

इससे पूर्व सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय ननयक्कारा ने कहा था कि मुल्लइतिवु जिले के विश्वमधु सुसांतिरापुरम इलाके में महिला सैनिकों का एक दल, महिलाओं की जांच कर रहा था तभी लिट्टे की एक आत्मघाती महिला हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल इसी क्षेत्र में स्थित सेना के चिकित्सा केंद्रों पर ले जाया गया। बाद में उन्हें वावुनिया और अनुराधापुरा के चिकित्सालयों में भेज दिया गया।

इस बीच श्रीलंकाई सेना ने कहा है कि तमिल विद्रोहियों के कब्जे में अब मुल्लइतिवु जिले का 200 वर्ग किलोमीटर से भी कम क्षेत्र बचा है और वे अपनी रक्षा के लिए हजारों नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+