'अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में अमेरिका की जबर्दस्त मौजूदगी होगी'

बेंगलुरु, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर से भारत के साथ रिश्ते में आई अभूतपूर्व गर्माहट से उत्साहित अमेरिका ने यहां होने वाले एरो इंडिया-2009 अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में जबर्दस्त मौजूदगी का संकेत दिया है। एयर शो की शुरुआत बुधवार से होगी।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इस शो में अमेरिका की भागीदारी शानदार होगी। यह इस प्रदर्शनी में अमेरिका की अब तक की सर्वाधिक सशक्त भागीदारी होगी। इसमें अमेरिका कई सैन्य और असैन्य विमानों को प्रदर्शित करेगा।"

इसमें लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, जनरल डायनेमिक्स, बोइंग हेलीकॉप्टर, नॉरथ्रॉप ग्रहमन, रेथियॉन जैसी नामी अमेरिकी विमानन कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के जेट विमान, युद्धक जेट विमान, परिवहन विमान, हेलीकॉप्टर, अत्याधुनिक विमानन उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।

अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि दोनों मुल्कों ने विमानन क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस शो में अमेरिका के शीर्ष सैन्य और रक्षा अधिकारियों के अलावा विमानन कंपनियों के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बदली हुई सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए इसमें भाग लेने वाली अमेरिकी कंपनियों के ब्योरे को गुप्त रखा जा रहा है।

इस शो में लॉकहीड के एफ-16 और बोइंग के एफ /ए-18 एफ सुपर हॉर्नेट जैसे अमेरिका विमान प्रदर्शित होंगे। बोइंग इंडिया के प्रमुख ईयान थॉमस ने एक बयान में कहा है, "इस शो में हमारी भागीदारी दोनों मुल्कों के रिश्ते में प्रगाढ़ता की पुष्टि करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+