श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 17 लोगों की मौत, 45 घायल (लीड-3)

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार मुल्लइतिवु जिले के विश्वमधु सुसांतिरापुरम इलाके में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से जुड़ी एक आत्मघाती महिला ने खुद को उड़ा लिया, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय का कहना है कि विस्फोट में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी अनुमान लगाना मुश्किल है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। विस्फोट में मारे गए लोगों में सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं।

इससे पूर्व सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय ननयक्कारा ने कहा था कि मुल्लइतिवु जिले के विश्वमधु सुसांतिरापुरम इलाके में महिला सैनिकों का एक दल, महिलाओं की जांच कर रहा था तभी लिट्टे की एक महिला सदस्य ने खुद को उड़ा लिया।

उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल इसी क्षेत्र में स्थित सेना के चिकित्सा केंद्रों पर ले जाया गया। बाद में उन्हें वावुनिया और अनुराधापुरा के चिकित्सालयों में भेज दिया गया।

इस बीच श्रीलंकाई सेना ने कहा है कि तमिल विद्रोहियों के कब्जे में अब मुल्लइतिवु जिले का 200 वर्ग किलोमीटर से भी कम क्षेत्र बचा है और वे हजारों नागरिकों को अपनी रक्षा के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+