आस्ट्रेलियाः जंगल में आग, 40 की मौत
सिडनी, 8 फरवरीः आस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व के जंगलों में आग लग जाने से लगभग 40 लोगों की मौत हो गई। जंगल में लगी आग के विकराल रूप धारण कर लेने से सैकड़ो घर नष्ट हो गए हैं। मारे गए लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है।
मृतकों की आधिकारिक संख्या 25 है जबकि पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी संख्या 40 तक हो सकती है।
आग विक्टोरिया प्रांत में 1,50,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। विक्टोरिया के पुलिस उपायुक्त किएरान वाल्श ने बताया, "अभी तक 25 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है लेकिन दिन निकलने के बाद इनकी संख्या में इजाफा हो सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications