अब ईरान ने भी की ओबामा की आलोचना

ahmadinezad
तेहरान, 8 फरवरी: पहले क्यूबा और अब ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की है। ईरान के सरकारी प्रवक्ता गुलाम हुसैन एल्हाम ने शनिवार को कहा कि ओबामा ईरान के प्रति जॉर्ज बुश की नीतियों पर ही चल रहे हैं।


ओबामा ने ईरान की परमाणु गतिविधियां रद्द करने पर जोर दिया था। एल्हाम ने कहा "बुश का समय समाप्त हो चुका है और वर्तमान परिस्थितियों में पुरानी भाषा बोलना उचित नहीं है।"

ईरानी संसद (मजलिस) के स्पीकर अली लारिजानी ने शुक्रवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने से पहले अमेरिकी प्रशासन को अपनी पुरानी गलतियां स्वीकार करते हुए ईरान के प्रति अपनी नीतियां बदलनी चाहिए।

लारिजानी ने तीन दिवसीय म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि अमेरिका को ईरान के प्रति अपनी 'दंड और लालच' (कैरट एंड स्टिक) की नीति को त्यागना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+