लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

सोनिया गांधी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने पिछले पांच सालों में अपनी आर्थिक नीतियों में आम आदमी का पूरा ख्याल रखा है। इसलिए कांग्रेस को विश्वास है कि जनता उन्हें एक बार फिर सत्ता में आने का मौका जरूर देगी।
पार्टी के जिला अध्यक्षों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की रैली में सोनिया ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर लोगों का विश्वास जीतना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की बेहतरी, महिलाओं को सशक्त बनाने और कमजोर तबकों के कल्याण के लिए काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि कांग्रेस ही सत्ता में आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications