राम मंदिर: राजनाथ की दहाड़ पर आडवाणी चुप

नागपुर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में शनिवार को राजनाथ ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि मंदिर तो बन कर रहेगा। भाजपा उसके लिए अच्छे मौके की तलाश में है।
इस बात पर भाजपा गठबंधन एनडीए के सहयोगी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जबकि आडवाणी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
बैठक में आडवाणी बोले तो, लेकिन राम मंदिर का उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया। यही नहीं मीडिया के समक्ष भी वो कुछ भी नहीं बोले। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर का मुद्दा फिर से उठाये जाने पर सहयोगी दल जनता दल (यू) और बीजेडी ने नाराजगी व्यक्त की है। इसीलिए भाजपा ने आगे बोलना ठीक नहीं समझा।


Click it and Unblock the Notifications