Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंटरनेट सोशल नेटवर्किंग से दूर रहें भारतीय राजनयिक

Social networking sites
नई दिल्ली, 8 फरवरी: ब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किं ग साइट्स जैसे फेसबुक से अब भारतीय राजनयिकों को दूर रहना पड़ेगा। साइबर हमलों से बचने और संवेदनशील जानकारियों के लीक होने की आशंका के चलते इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

साइबर सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्रालय पिछले आठ महीने से कंप्यूटर नेटवर्क सुरक्षा संबंधी मसलों पर गंभीरता से विचार कर रहा था।

राजधानी के साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय में 600 कंप्यूटर हैं, जिसमें लगभग 300 इंटरनेट से जुड़े हैं। महत्वपूर्ण जानकारियों के लीक होने से रोकने के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने एक नया उपकरण तैयार किया है।

अधिकारी ने बताया कि नए उपकरण फायरवॉल्स और स्पैम मेल फिल्टर पर नजर बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि जब वे ऑनलाइन काम करते हैं तो उन्हें बेहद सर्तकता बरतनी चाहिए, ताकि महत्पवूर्ण जानकारियां लीक नहीं हों।

विदेश मंत्रालय में सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे फेसबुक, ऑरकुट जैसे सोशल नेटवर्किं ग साइट को लॉग ऑन नहीं करें। अधिकारियों से जी-मेल जैसी सेवाओं से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों से कहा गया है कि वे मंत्रालय के आधिकारिक मेल सेवा का ही उपयोग करें, साथ ही कहा गया है कि विदेश दौरे के दौरान मेल का उपयोग करने के बाद वे पासवर्ड को भी बदलते रहें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+