लश्कर अमेरिका के लिए अल कायदा जैसा बड़ा खतरा (लीड-1)

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसी 'सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी' (सीआईए) के पूर्व प्रमुख और अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार ने रविवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अमेरिका और ब्रिटेन के लिए अल कायदा के समान ही बड़ा खतरा है।

सीआईए के पूर्व निदेशक ब्रुक रिडेल ने समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' को बताया कि मुंबई हमला लश्कर ने कराया और वह अल कायदा के समान ही बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद ब्रिटेन और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां लश्कर को अल कायदा के समान ही खतरनाक मान रही हैं। ब्रिटेन और अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासियों के बीच

उनके बहुत अधिक आधार हो सकते हैं।

रिडेल ने कहा कि ब्रिटेन स्थित पाकिस्तानी समुदाय की पहचान अमेरिका पर अल कायदा के हमले केसबसे बेहतर तंत्र के रूप में की गई है।

सीआईए ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि ब्रिटेन में जन्मे पाकिस्तानी आतंकवादियों, जिनका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है, अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं।

सीआईए ने कहा है कि 9/11 जैसे आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए ब्रिटेन में जासूसी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एम15 के साथ मिलकर सीआईए काम कर रही है।

सीआईए का कहना है कि ब्रिटेन में जन्मे पाकिस्तानी आतंकवादी वीजा छूट का लाभ उठाकर अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं। सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि मुंबई हमलों के बाद उसने ओबामा को सलाह दी है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+