प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य बेहतर, टांके हटाए गए
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर डॉक्टरों द्वारा मनमोहन सिंह की बाइपास सर्जरी के दौरान लगाए गए टांकों को काट कर हटा दिए जाने के साथ ही 24 जनवरी को किए गए ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई।"
बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। उनका स्वास्थ्य अब काफी अच्छा है।"
मनमोहन सिंह फिलहाल फिजियोथेरैपी से गुजर रहे हैं और अपने निजी फिजीशियन के.एस.रेड्डी के नेतृत्व वाले डॉक्टरों के एक दल की देखरेख में हैं।
प्रधानमंत्री ने अपनी कुछ जिम्मेदारियां भी संभाल ली हैं और घर से ही उन्होंने कामकाज शुरू कर दिया है।
डॉक्टरों के अनुसार प्रधानमंत्री को कम से कम दो हफ्ते तक 7 रेस कोर्स स्थित अपने घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। उसके बाद वे अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू करने की स्थिति में आ जाएंगे तथा चार हफ्ते बाद यात्रा पर भी जा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications