सतीश चंद्र मिश्रा के जरिए ब्राह्मणों को बसपा से जोड़ने की कयावद
9 से 28 फरवरी तक प्रदेश के हर जिले में होने वाले ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलनों का पूरा खाका पार्टी द्वारा तय कर दिया गया है। बसपा नेताओं के मुताबिक पहला सम्मेलन 9 फरवरी को अमेठी में होगा।
बसपा के ब्राह्मण चेहरे माने जाने वाले सतीश मिश्रा ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि बीते विधानसभा चुनावों में जिस तरह से उन्होंने ब्राह्मण समाज को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास इलाहाबाद से शुरू किया था, ठीक उसी तरह इस बार वह अमेठी में सम्मेलन करके ब्राह्मण समाज के लोगों से बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।
मिश्रा के मुताबिक इन सम्मेलनों में भाईचारा समिति के पदाधिकारियों के अलावा उनसे जुड़े कार्यकर्ता और क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में बसपा कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार और विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का सामना करने के गुर बताए जाएंगे।
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के आगे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को काफी हद तक अपना परंपरागत ब्राह्मण वोट गंवाना पड़ा था। बसपा आगामी लोक सभा चुनाव में अपने ब्राह्मण चेहरे सतीश चंद्र मिश्रा के जरिए ब्राह्मण वोट बैंक पर पूरी तरह से कब्जा जमाना चाहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications