मिराज-2000 को उन्नत बनाने के ठेके पर थेल्स की नजर
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना को 125 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की फ्रांसीसी पेशकश का समर्थन करते हुए यूरोप की प्रमुख विमान निर्माता कंपनी थेल्स मिराज-2000 विमानों के बेड़े को उन्नत बनाने के संबंध में वायुसेना के अंतिम फैसले के इंतजार में है।
मिराज-2000 में सुधार से इनकी मारक क्षमता बढ़ने के साथ ही इनके जीवन काल में भी कम से कम 20 वर्षो की वृद्धि होगी।
थेल्स के एक अधिकारी पियरे कालटेल ने आईएएनएस से कहा, "भारत के लिए हमारे पास कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं। मिराज-2000 के बारे में बहुत स्पष्ट आग्रह है और हम इस बारे में फ्रांसीसी और भारतीय औद्योगिक सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि वे डसाल्ट और स्नेसमा के साथ मिलकर भारत को 126 राफेल लड़ाकू विमान बेचने का भी समर्थन कर रहे हैं।
कालमेट 11 से 15 फरवरी के बीच होने वाले एयरो इंडिया-2009 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक प्रदर्शनी के लिए भारत में आए हैं।
इस प्रदर्शनी में थेल्स सैनिक वायुयानों, नागरिक उड्डयन, उड्डयन सेवाओं और सुरक्षा, हवाई उड़ान प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों में अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications