बीबीसी प्रस्तोता ने ब्राउन से मांगी माफी

बीबीसी टीवी के कार्यक्रम टॉप गियर के प्रस्तोता जर्मी क्लार्कसन ने गोर्डन को 'एक आंख वाला स्कॉटिश मूर्ख' करार दिया था।
गौरतलब है कि 57 वर्षीय ब्राउन ने 16 वर्ष की आयु में रग्बी के एक मैच के दौरान चोट लगने की वजह से अपनी एक आंख की रोशनी खो दी थी।
क्लार्कसन ने यह स्वीकार किया कि शुक्रवार को पत्रकारों से आर्थिक परिस्थितियों की चर्चा के दौरान अचानक उनके मुंह से कुछ ऐसी बात निकल गई जिसका संबंध प्रधानमंत्री के शारीरिक रंग-रूप से था। उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं।"
बीबीसी ने कहा है कि क्लार्कसन के माफी मांग लेने के मद्देनजर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि सामाजिक संगठनों ने इस टिप्पणी की तीखी निंदा करते हुए इसे अक्षम्य करार दिया है।
उधर ब्राउन के कार्यालय ने कहा है कि क्लार्कसन आर्थिक परिस्थितियों की अपने स्तर पर व्याख्या करने के लिए स्वतंत्र हैं।


Click it and Unblock the Notifications