Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिदेल कास्त्रो ने की ओबामा की आलोचना

barack obama
हवाना, 7 फरवरी: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक ईमानदार व्यक्ति की संज्ञा दे चुके और उनके उद्घाटन भाषण की प्रशंसा करने वाले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने ओबामा की आलोचना करते हुए कहा है कि उनकी नीतियों की कलई खुल गई है।

समाचार एजेंसी 'ईएफई' के अनुसार पिछले दो सप्ताह में लिखे अपने तीसरे लेख में वयोवृद्ध नेता ने कहा कि ओबामा की नीतियों का केंद्र केवल अमेरिका में रहने वाले क्यूबाई लोग हैं और क्यूबा के 1.2 करोड़ लोग उनको दिखाई नहीं देते।

कास्त्रो ने नए अमेरिकी प्रशासन की आलोचना के लिए व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रैम इमैनुएल के एक बयान का सहारा लिया।

इमैनुएल ने संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति ओबामा की रूचि अमेरिका में रहने वाले क्यूबाई समुदाय के हितों में है। कास्त्रो ने कहा कि क्यूबा में रहने वाले 1.2 करोड़ लोगों के हितों में ओबामा की रूचि नहीं है।

कास्त्रो ने कहा कि इमैनुएल ने पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के अमेरिका में रहने वाले क्यूबाई लोगों की क्यूबा यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की ओबामा प्रशासन की योजना के बारे में तो कहा, लेकिन उन्होंने अन्य अमेरिकी नागरिकों को क्यूबा यात्रा की अनुमति देने और 46 वर्ष पुराने आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बारे में कुछ नहीं कहा।

इससे पहले के लेखों में कास्त्रो ने फिलीस्तीन में नरसंहार में 'साझेदारी' के लिए और गुआंतानामो से नौसैनिक अड्डा नहीं हटाने के लिए अमेरिका की आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+