Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक

Atal Bihari Vajpayee
नई दिल्ली, 7 फरवरी: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्‍वास्‍थ्‍य फिर बिगड़ गया है। डॉक्‍टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। श्वसन संबंधी संक्रमण के कारण उन्‍हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सा अधीक्षक डीके शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को उनके स्‍वास्‍थ्‍य उनकी काफी सुधार देखा जा रहा था, लेकिन शनिवार को फिर से हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बनी हुई है।

लखनऊ से सांसद 85 वर्षीय वाजपेयी को मंगलवार रात सांस लेने में कठिनाई होने पर एम्स के अतिविशिष्ट व्यक्तियों वाले गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उन्‍हें कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर रख दिया गया।

डा शर्मा के मुताबिक विभिन्न डॉटरों का एक दल उनकी हालत पर नजर रखे हुए है और रक्तचाप, गुर्दे और लीवर समेत सभी जरूरी अंग सामान्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+