मनोज तिवारी के काफिले ने दो को कुचला

यह घटना शुक्रवार देर शाम तब हुई, जब मनोज तिवारी का काफिला चुनाव प्रचार पर निकला। मोटरवाइकिल पर सवार दो युवक कि काफिले के पीछे आ रहे थे। कुछ देर बाद जब मोटरसाइकिल सवार ने ओवर-टेक किया, तो काफिले में शामिल एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मनोज तिवारी के काफिले के साथ दो पुलिस इंसपेक्टर भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इनकी सुध नहीं ली। यही नहीं अभी तक आला अधिकारियों ने भी कोई ऐक्शन नहीं लिया है। मृतकों के परिजनों ने मनोज तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


Click it and Unblock the Notifications