श्रीराम सेना का निशाना बनी एमएलए की बेटी

केरल में सत्ताधारी वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएएफ) सरकार की साझेदार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक सीएच कुन्हांबु का आरोप है कि राम सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी बेटी व उसके दोस्त को जबरन बस से उतारकर सरेआम पीटा।
कुन्हांबु का कहना है कि उनकी बेटी कर्नाटक से लगे उत्तरी केरल के मंजेश्वरम में स्थित अपने घर से मंगलोर स्थित अपने हॉस्टल जा रही थी। बस में मौजूद कुछ लोगों ने उसे व उसके साथ जा रहे एक लड़के को गालियां देनी शुरू कर दी।
उन लोगों को राम सेना का कार्यकर्ता करार देते हुए कुन्हांबु ने कहा कि पूरे एक घंटे तक उनकी बेटी को बंधक बनाया गया। इसके बाद एमएलए की बेटी और उसके साथी को उतारकर सड़क पर पिटाई की।
हालांकि मंगलोर पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत उनके पास नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications