किरण कार्णिक सत्यम के नए चेयरमैन

इसके अलावा सत्यम मामले की जांच में जुटे गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने सत्यम से जुड़ी 325 और कंपनियों को अपने दायरे में ले लिया।
कार्णिक अभी तक सरकार द्वारा नियुक्त सत्यम के निदेशक मंडल के सदस्य थे। कार्णिक वर्ष 2001-02 में नैसकॉम के अध्यक्ष रह चुके हैं। यह ही नहीं भारत में डिस्कवरी नेटवर्क के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ आईटी सेक्टर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्णिक रह चुके हैं।
कंपनी मामलों के मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में भरोसा दिलाया कि इस घोटाले में शामिल आरोपी जल्द ही कटघरे के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से इसका परिणाम सामने आएगा। कॉरपोरेट सेक्टर के हित के लिए यह जरूरी है। इस मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।
गुप्ता ने यह बताने से इंकार कर दिया कि चेयरमैन के पद पर कार्णिक को किसने नामित किया, बोर्ड ने या सरकार ने। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर रहे गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने सत्यम से संबंध रखने वाली अन्य 325 कंपनियों व 25 व्यक्तियों को अपने दायरे में ले लिया है। इसके अलावा एसएफआईओ इन सभी व्यक्तियों व सभी कंपनियों के बीच के संबंधों की जांच करेगा।


Click it and Unblock the Notifications