बेटी की हत्या पर पिता को 11 वर्ष की सजा

पिछले वर्ष 18 जनवरी को 48 वर्षीय लखविंदर सिंह कोहलन ने अपनी दो वर्षीय पुत्री रविंदर की हत्या कर दी थी। उस समय कोहलन की पत्नी दो बड़ी बेटियों को स्कूल छोड़ने गई थी।
एक निर्माणकर्मी कोहलन की इच्छा एक पुत्र की थी और तीसरी बेटी के पैदा होने के बाद वह अवसादग्रस्त हो गया। उसने अपना काम भी छोड़ दिया था और उसका इलाज चल रहा था।
कोहलन को अधिकतम 25 वर्ष की सजा हो सकती थी, लेकिन उसके मनोचिकित्सक की गवाही पर न्यायालय ने उसको कम सजा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications