आडवाणी को धमकी: साइबर कैफे में दबिश

LK Advani
लखनऊ, 7 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार लाल कृष्ण आडवाणी को जानसे मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने तत्‍परता के साथ छानबीन शुरू कर दी है।

धमकी का सूत्र तलाशने के लिए पुलिस ने ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक साइबर कैफे पर दबिश डाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शारिक मसूद नामक व्यक्ति द्वारा मऊ जिले के प्यारेपुर में संचालित किए जा रहे साइबर कैफे पर छापा मारा।

मसूद के साइबर कैफे के एक कंप्यूटर में इंटरनेट प्रोटोकाल एड्रेस बंद अवस्था में पाया गया। वहां उपस्थित कागजातों की छानबीन में 130 नाम दर्ज पाए गए। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन एक लैपटाप व कुछ कागजात जब्त कर लिए गये हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम आडवाणी को वेबसाइट के माध्‍यम से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी सूचना उन्‍होंने गृह विभाग को दे दी है। धमकी भरा मेल भेजने वाले ने अपने आपको हरकत-उल-मुजाहिदीन का सदस्य बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+