तीन महीने में 18 लाख अमेरिकी बेरोजगार

अमेरिका में बेरोजगारी की दर 7.6 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 34 सालों के दौरान देश में बेरोजगारी की यह सबसे बड़ी दर है। शुक्रवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 1974 से लेकर आज तक की यह सबसे भयानक बेरोजगारी का दौर है।
जनवरी में नौकरियों में की गई कटौती का आंकड़ा अनुमान से काफी ऊंचा रहा। जनवरी में अर्थशास्त्रियों ने कुल 540,000 नौकरियों की कटौती का अनुमान लगाया था।
शुक्रवार की रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 26 लाख लोग पिछले छह महीने से बिल्कुल खाली बैठे हुए हैं। उनके पास कोई काम नहीं है।
बेरोजगारी में बढ़ोतरी के लिए जनवरी का महीना सबसे बुरा रहा। इस महीने में माइक्रोसॉफ्ट से लेकर बोइंग, कैटरपिलर, होम डेपोट व स्टारबक्स जैसी सभी कंपनियों ने नौकरियों में कटौती की घोषणा की।


Click it and Unblock the Notifications