भाजपा ने फिर मंदिर का राग अलापा

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि राम मंदिर का निर्माण पार्टी की निष्ठा और आस्था से जुड़ा है। हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी में तीखे अंदाज में कहा कि कोई माई का लाल राम मंदिर निर्माण से हमें नहीं रोक सकता। गौरतलब है कि हर बार चुनाव से पहले भाजपा मंदिर मुद्दा उठाती है। इस साल फिर से यह मुद्दा उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications