दिल्ली में कोहरा, फिर उड़ानें प्रभावित

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "घने कोहरे की वजह से रनवे पर दृश्यता 50 मीटर तक हो गई थी जो उड़ानों के परिचालन के लिए जरूरी स्तर से बहुत कम है।"
अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से दो दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा। दिन में 10 बजे तक दृश्यता 1,000 मीटर तक पहुंच गई और इसके बाद उड़ानों का परिचालन बहाल हुआ।
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार कोहरा छाने की वजह राष्ट्रीय राजधानी पर बने पश्चिमी विक्षोभ रहा। सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब भी राजधानी से पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है तभी कोहरा पड़ता है और तापमान में वृद्धि होती है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह भी कोहरा छा सकता है और दिन में आसमान साफ रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications