राहत पैकेज को लेकर अमेरिकी सीनेटर संभावित समझौते पर पहुंचे

समझौते के बाद करीब 780 अरब डॉलर के अनुमानित राहत पैकेज पर शनिवार या रविवार को मतदान करवाया जा सकता है।

एक महत्वपूर्ण रिपब्लिकन सदस्य सुसान कॉलिंस, जिन्होंने शुक्रवार को आपसी सहमति बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई, ने कहा कि इस समझौते से विधेयक को मंजूरी दिलाने में आसानी होगी। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को खतरनाक मंदी से उबारने में सहायता मिलेगी।

कॉलिंस उन तीन रिपब्लिकन सीनेटरों में से एक हैं जो संभवत: समझौते के समर्थक हैं। बहुमत दल के नेता और डेमोक्रेट सदस्य हैरी रेड ने कहा कि शुक्रवार रात को सीनेट में मतदान की संभावना कम है लेकिन सप्ताहांत में सीनेट की विशेष बैठक हो सकती है।

सौ सदस्यीय सीनेट में विधेयक को पास कराने के लिए 60 सदस्यों का समर्थन चाहिए जबकि डेमोक्रेट सदस्यों की संख्या 58 है।

रिपब्लिकन सीनेटर आर्नल स्पेक्टर ने कहा, "मैं मानता हूं कि हमें कार्रवाई करनी चाहिए और मैं विश्वास करता हूं कि वर्तमान परिस्थिति के बीच यह सबसे बेहतर तरीका है।"

पिछले सप्ताह राहत पैकेज को हाऊस ऑफ रिप्रजेंटिटिव ने पास कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+