श्रीलंका ने ठुकराई संघर्ष विराम की अपील

sri lanka army
कोलंबो, 6 फरवरी: तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे के गढ़ों पर कब्जा जमाने का मुहिम चला रहे श्रीलंका ने देश के उत्तरी इलाके में अस्थायी संघर्षविराम काल लागू करने का अमेरिका नीत दानदाता देशों का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

श्रीलंका ने कहा कि वह अपने ज़मीन से आतंकवाद का सफाया करना चाहता है और संघर्षविराम से उसके इस मुहिम को ठेस पहुंचेगी।


श्रीलंका के रक्षा स़चिव गोताभाया राजपक्षा ने कहा कि सह अध्यक्ष सहजता से यह भूलते प्रतीत होते हैं कि लिट्टे ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों को और साथ ही उनके आश्रित को भी पकड़ रखा है।

श्रीलंकाई दैनिक आईलैंर्डं की एक रिपोर्ट के अनुसार राजपक्षा ने कहा कि लिट्टे ने उनकी निकासी के अनेक प्रयासों को नाकाम कर दिया है।

श्रीलंकाई रक्षा सचिव ने कहा सह अध्यक्षों का कदम वान्नी टाइगर को बचाने के पारदर्शी प्रयास के सिवा कुछ और नहीं है। राजपक्षा ने कहा लिट्टे नियंत्रित इलाके में फंसे बीमार और घायलों को निकालने के लिए सह अध्यक्षों की ओर से प्रस्तावित तथाकथित नो फायर कॉल आतंकवाद को नष्ट करने के श्रीलंका के प्रयासों के खिलाफ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+