पाकः बम विस्फोट में 25 की मौत
इस्लामाबाद, 6 फरवरी: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में गलभग 25 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट हजरत इमाम हुसैन की शहादत के वर्षगांठ पर आयोजित एक रैली के दौरान हुआ।
मरकजाई शिया परिषद ने कहा है कि उसने पहले ही विस्फोट की आशंका जताई थी और इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना भी दी गई थी लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कोई कदम नहीं उठाया गया।
इस बीच स्थानीय अस्पतालों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़चढ़ कर खून दान करें ताकि घायलों को बचाया जा सके।
किसी भी संगठन ने अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Click it and Unblock the Notifications