पाक सीमा में 50 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

pakistna maritime
कराची, 6 फरवरीः पाकिस्तान की जल सीमा में दाखिल होने के आरोप में 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने शुक्रवार को खबर दी कि समुद्री सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी नौ नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

एजेंसी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर शकील खान ने बताया, "भारतीय मछुआरों की नौ नौकाएं पाकिस्तान की जल सीमा में कई किलामीटर अंदर तक घुस गईं। हमने उन्हें कई बार चेतावनी दी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद हमने उन्हें पकड़ लिया।"

चैनल की खबर में एक भारतीय मछुआरे ने कहा, "समुद्र में भारत और पाकिस्तान की सीमाओं में अंतर कर पाना बेहद कठिन है इसलिए हम लोगों ने गलती से पाकिस्तानी जल सीमा को लांघ दिया। हमें अपनी गलती पर अफसोस है और हम पाकिस्तानी सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे प्रति दया दिखाए।"

इन मछुआरों ने भारत सरकार से अपील की है वह सद्भावना का परचिय देते हुए अपनी हिरासत से पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+