Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलकायदा से कोई संबंध नहीं: जमात

jamaat ud dawa
इस्लामाबाद, 6 फरवरी: मुंबई हमलों में आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के सहायक संगठन जमात-उद-दावा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिख कर दावा किया कि अल कायदा और तालिबान से उसके कोई संबंध नहीं है और सुरक्षा परिषद में उसके खिलाफ प्रतिबंध न्यायोचित नहीं है।

जेयूडी प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद ने इस पत्र को पिछले साल 26 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान को लिखा था जिसे बीते कुछ दिनों से पत्रकारों के बीच बांटा जा रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन की यात्रा पर कल पाकिस्तान पहुंचे बान ने मुंबई आतंकी हमलों की जांच के संबंध में पाकिस्तान से भारत को सहयोग करने को कहा था।

बान को लिखे पत्र में सईद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जमात और उसके नेताओं पर लगाये प्रतिबंध को पाकिस्तान के हितों और संगठन की कल्याणकारी गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे लोगों के लिए घातक बताया है।

गौरतलब है कि मुंबई हमले के बाद सुरक्षा परिषद ने जमात को प्रतिबंधित कर दिया और लश्कर ए तैयबा के चार नेताओं को आतंकवादियों की प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था। सईद ने दावा किया कि मुंबई हमलों से उसका कोई संबंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+