उड़ीसा इस्पात संयंत्र में दुर्घटना, 3 मरे

घटना गुरुवार रात यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर लगभग आठ बजे हिरमा स्थित सिंघल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में हुई।
स्थानीय थाने के प्रभारी पी.के.राउत ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि 22 से 25 वर्ष आयु के तीन व्यक्ति गर्म स्पंज आयरन को ठंडा करने के काम में लाए जाने वाले एक चैंबर को साफ करने गए थे ओर वहीं फंस गए। वे कॉर्बन मोनोऑक्साइड के संपर्क में आ गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications