रैंगिग करने पर 10 इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

यह मामला पुरी के घनश्याम हेमलता प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान का है, जहां पर इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्रों ने तृतीय वर्ष के छात्रों की कथित तौर पर रैगिंग की। इसी बीच झड़प हो गई। बदला लेने की भावना से चौथे वर्ष के छात्रों ने तृतीय वर्ष के छात्रों के एक समूह पर बुधवार शाम को हमला कर दिया।
गोप पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार के मुताबिक इस घटना में शामिल चौथे वर्ष के 10 छात्रों को गिऱफ्तार कर लिया गया है।
जुनियर छात्रों का आरोप है कि उनके सीनियर्स ने छात्रावास के कमरे में उन्हें बंद कर रैगिंग ली और मारपीट की। मारपीट में जिसमें 8 जूनियर छात्र भी घायल हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications