बिहार में अनुसूचित जनजाति आयोग जल्द

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राम मांझी ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुए कहा, "राज्य के सर्वागीण विकास के लिए हमने अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा कि इस वर्ग की समस्याओं का पता लगाने के लिए जल्द ही एक सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महादलित आयोग की तर्ज पर ही अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि महादलित आयोग का गठन समाज के अति पिछड़े वर्गो के कल्याण के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications