संयुक्‍त राष्‍ट्र से दबाव डालने का अनुरोध

मून से दबाव डालने का अनुरोध

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को मुंबई हमले में पाकिस्तानी हाथ होने के सबूत देते हुए अनुरोध किया है कि वे सहयोग के लिए दबाव डालें.

बान की मून से भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की मुलाक़ात के दौरान मुंबई हमले का मसला भी आया. समझा जाता है कि इस चर्चा के दौरान प्रणब मुखर्जी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से कहा है कि भारत के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि इस हमले की योजना पाकिस्तान में बनी और वहीं के लोगों ने इसे अंजाम दिया.

भारत आने से पहले बान की मून पाकिस्तान की यात्रा पर थे और उन्होंने पहले ही पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह मुंबई हमले की जाँच करे और भारत को पूरा सहयोग दे.

इस्लामाबाद में बुधवार को उन्होंने बढ़े हुए भारत-पाक तनाव के संबंध में पाकिस्तान से भारत-पाक समग्र वार्ता जारी रखने का आहवान भी किया था.

सबूत

बान की मून के साथ हुई मुलाक़ात में प्रणब मुखर्जी ने मुंबई हमले की विस्तृत जानकारी दी है. समझा जाता है कि विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को विस्तार से बताया है कि किस तरह कराची से दस हथियार बंद युवक समुद्री रास्ते से गत 26 नवंबर को मुंबई पहुँचे और चरमपंथी हमलों को अंजाम दिया.

पाकिस्तान की ओर से मुंबई हमलों पर कई तरह के बयान आते रहे हैं. भारत ने बान की मून को यह जानकारी भी दी है कि उसने किस तरह पाकिस्तान को सारे सबूतों के दस्तावेज़ सौंप दिए हैं और सहयोग की अपील की है.

इससे पहले इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मुंबई हमलों के संदर्भ में कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें (मुंबई हमलों के संदर्भ में) पूरी जाँच करनी चाहिए और भारत की सरकार के साथ पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए."

उन्होंने कहा कि चाहे 'मुंबई हमलों के कारण पाकिस्तान के भारत के साथ रिश्तों में खटास आई है लेकिन पाकिस्तान को भारत के साथ समग्र बातचीत का सिलसिला जारी रखते हुए चर्चा आगे बढ़ानी चाहिए.'

इस बीच भारत ने फिर से दोहराया है कि सबूतों के दस्तावेज़ पर पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. हालांकि पाकिस्तान ने कहा है कि वे जल्दी ही जवाब भेज देंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+