एमवी कुबेर से ही मुंबई आये आतंकी

Mohammad Ajmal Aamir Kasab
मुंबई, 6 फरवरी: मुंबई के होटल ताज, होटल ओबराय, नरीमन हाउस और सीएसटी पर हुए आतंकवादी हमलों के दौरान सभी आतंकी एमवी कुबेर नौका से ही मुंबई में दाखिल हुए थे। यह बात मोहम्‍मद अजमल आमिर कसाब के डीएनए टेस्‍ट से साबित हो गई है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री जयंत पाटिल ने बताया कि मुंबई हमले में पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी कसाब के डीएनए का मिलान भारतीय तट पर पहुंचने के लिए आतंकवादियों द्वारा उपयोग की गई नाव से पाए गए नमूनों से हो गया है।

पाटिल के मुताबिक एमवी कुबेर से पाए गए सभी नमूनों से कसाब के डीएनए मिलान की हर जांच पॉजिटिव पाई गई है।

उधर पूछताछ के दौरान कसाब ने भी बताया था कि उसके दल ने पाकिस्तानी ट्रालर अल हुसैनी से अपनी यात्रा आरंभ की और समुद्र के बीच एमवी कुबेर का अपहरण करके 553 समुद्री मील की यात्रा तय की। मुंबई से पांच समुद्री मील की दूरी पर कुबेर को छोड़कर उन्होंने बाकी का सफर रबर की नाव से तय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+