भाजपा का खात्मा चाहते हैं कल्याण

कल्याण ने यह बात बाबरी मस्जिद विध्वंस पर मुसलमानों से माफी मांगने के ठीक एक दिन बाद गुरुवार शाम को कही। भाजपा के बागी नेता कल्याण सिंह ने कहा कि लोकसभा के अगले चुनाव में भाजपा की हार व उसका विनाश सुनिश्चित करने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान कल्याण ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वो जरा सी भी कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो इस बात के भी प्रयास करेंगे, कि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बने।
उन्होंने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में वे पूरी तरह सपा के साथ खड़े रहेंगे और प्रयास करेंगे कि सपा को लोकसभा की अधिक से अधिक सीटों पर विजय मिले।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, 'मैं उत्तरप्रदेश में सपा की अगली सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दूंगा। उत्तरप्रदेश को बहुजन सामज पार्टी (बसपा) के आतंक और उसके गुंडाराज से मुक्ति दिलाना अब हमारा लक्ष्य है।'


Click it and Unblock the Notifications