71 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 70.61अंकों की तेजी के साथ 9,161.49 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें और तेजी आई और सुबह करीब 10 बजे यह 94.12 अंक ऊपर 9,185 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने गुरुवार के मुकाबले 0.70 अंक नीचे 2,779.35 पर कारोबार की शुरुआत की। पहले 10 मिनट के कारोबार में यह 34.40 अंक की तेजी के साथ 2,814.45 पर था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। पहले 10 मिनट के कारोबार के दौरान वहां 539 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई और 209 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications