210 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 70.61अंकों की तेजी के साथ 9,161.49 पर खुला। दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 209.98 अंक यानी 2.31 फीसदी की तेजी के साथ 9,300.86 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने गुरुवार के मुकाबले 0.70 अंक नीचे 2,779.35 पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की समाप्ति पर यह 63.05 अंक यानी 2.27 फीसदी ऊपर 2,843.10 पर था।
बीएसई में आज कारोबार में तेजी दर्ज की गई। दिन के कारोबार के दौरान वहां 1,454 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई और1,007 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications