फोर्ड के ब्रिटिश संयंत्र में कर्मचारियों की छंटनी

ford explore
लंदन, 6 फरवरीः अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मई तक अपने ब्रिटिश संयंत्र में लगभग 850 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी की इस घोषणा से कर्मचारियों में नाराज़गी है। फोर्ड के ब्रिटेन में फिलहाल 12,900 कर्मचारी हैं।

कंपनी का कहना है कि गंभीर आर्थिक हालात के कारण ही वह यह फैसला ले रही है साथ ही कंपनी ने इस वर्ष के लिए घोषित 5.2 फीसदी की वेतन वृद्धि के फैसले की भी समीक्षा करने की बात कही।

इस घोषणा से नाराज ट्रेड यूनियनों ने कहा कि अगर इस योजना पर आगे काम हुआ तो वे अपनी ओर से कार्रवाई कर सकते हैं।

यूनियन ने कहा, "फोर्ड कारोबारी ईमानदारी में एक पायदान और नीचे उतर गई है। एक ओर जहां उनके मुख्य कार्यकारी अच्छा वेतन ले रहे हैं और अकेले यूरोप में वर्ष 2007/2008 में उसका लाभ 1.06 अरब डॉलर है, वे कठिन वैश्विक परिस्थितियों का इस्तेमाल कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए कर रहे हैं।

वे चाहते हैं कि इसका भुगतान वे कर्मचारी करें जिन्होंने उन्हें इतना लाभ अर्जित करने लायक बनाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+