अमेरिकाः 6 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार

पिछली बार वर्ष 1982 में बेरोजगारी संबंधी दावों की संख्या 6,37,000 तक पहुंच गई थी। अमेरिकी श्रम मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 31 जनवरी को यह आंकड़ा 6,26,000 के स्तर तक पहुंच गया इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 5,91,000 पर था।
यह आंकड़े उस समय आए हैं जब शुक्रवार को सरकार की बेरोजगारी संबंधी रिपोर्ट जारी होने वाली है। वेबसाइट 'ब्रीफिंग डॉट कॉम' ने ऐसी आशंका जताई है कि बेरोजगारी का आंकड़ा दिसम्बर के 7.2 फीसदी से बढ़कर जनवरी में 7.5 फीसदी हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications